फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भूमि विवाद में दो पक्षों में खूनी संघर्ष, चार घायल

Sun, 31 Aug 2025 11:33 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मेंहदावल में हो रहे संघर्ष के दौरान लाठियां चलाते हुए लोग । स्रोत - वीडियो
विज्ञापन
मेंहदावल। नगर पंचायत के उत्तरपट्टी पुरवा मोहल्ले में भूमि विवाद में दो पक्षों में लाठी-डंडे और फरसे से मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों से चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था कायम की।
विज्ञापन

इसमें एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष के लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का केस दर्ज कराया है, जबकि दूसरे पक्ष की तहरीर पर अभी मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है। पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। मेंहदावल पुलिस को दी तहरीर में सोनौरा निवासी संतोष सिंह ने बताया कि वह रविवार कि सुबह करीब 7:30 बजे उत्तरपट्टी स्थित अपने जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे। इसी दौरान राजेंद्र सिंह सहित अन्य लोग लाठी-डंडा और फरसा लेकर एक राय होकर मौके पर पहुंच गए। सभी लोग निर्माण कार्य रोकने लगे।
विरोध करने पर गाली देते हुए मुझे और मेरे भाई अतुल सिंह की पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल संतोष सिंह अतुल सिंह को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में भर्ती कराया। जहां पर स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल से उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया है। वहां उनका उपचार चल रहा है। दूसरे पक्ष से शंभू सिंह व शैलेंद्र सिंह को भी गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें भी जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। इस मामले में संतोष सिंह की तहरीर पर पुलिस ने राजेंद्र सिंह, शंभू सिंह, शेषनाथ सिंह, जयनाथ सिंह, शैलेंद्र सिंह, सिद्धनाथ सिंह, अनूप सिंह के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है।
वहीं दूसरे पक्ष के अनूप ने भी पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जबकि कोतवाल का कहना है कि दूसरे पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल मेंहदावल सतीश सिंह ने बताया कि एक पक्ष की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया गया है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। दूसरे पक्ष से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें