फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निरीक्ष्ाण्ा में अनुपस्थित मिले ब्लॉक कर्मी 

Tue, 31 May 2016 12:11 AM IST
संतकबीरनगर/ ब्यूरो
विज्ञापन
नि‌िररिक्रषण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैंसर। डीपीआरओ रामआग्रे सिंह ने सोमवार को पौली ब्लॉक का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने 12 बजे तक ब्लॉक पर किसी कर्मचारी की मौजूदगी न रहने से नाराज होकर उन्होंने सभी से स्पष्टीकरण मांगा है।

डीपीआरओ को पौली ब्लॉक के धौरहरा गांव में कराए गए विकास कार्यों का जांच करने जाना था। वह करीब 12 बजे धोरहरा न जाकर ब्लॉक पर पहुंच गए। उस समय ब्लॉक पर न तो कर्मचारी मौजूद थे और न ही अधिकारी।
ब्लॉक कार्यालय में ताला लटक रहा था। इस पर कुछ देर तक वह अपनी गाड़ी में बैठ कर कर्मियों के आने का इंतजार किए। कुछ देर बाद ब्लॉक पर एडीओ पंचायत समेत अन्य विकास कर्मी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे नाराज डीपीआरओ ने हिदायत देते हुए और विलंब से आने के लिए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया।
उसके बाद वह धौरहरा गांव में विकास कार्यो की जांच करने पहुंचे। गांव वालों ने शिकायत की कि जल निकासी के लिए बनवाई गई चार सौ मीटर नाली पर तीन बार भुगतान कराया गया है। जहां गांव वालों का कहना था कि उसी नाली पर एक बार ग्राम पंचायत, एक बार जिला पंचायत और एक बार क्षेत्र पंचायत से भुगतान लिया गया है।
डीपीआरओ ने आश्वस्त किया कि विभागों में पता किया जाएगा। यदि एक ही काम का तीन बार भुगतान सत्य पाया गया तो कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें