फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: गर्डर लांचिंग के लिए ब्लॉक... छह ट्रेनों का प्रभावित रहेगा संचलन

Sat, 21 Feb 2026 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। रेलवे प्रशासन द्वारा लखनऊ मंडल के गोरखपुर-आनंदनगर रेलखंड पर नकहा जंगल-मानीराम स्टेशनों के बीच स्थित समपार संख्या 5-ए पर गर्डर लांचिंग कार्य के लिए ब्लॉक दिए गया है। इसके कारण जिले से होकर जाने वाली छह ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। इस दौरान कुछ गाड़ियां शाॅर्ट टर्मिनेट और शार्ट ओरिजिनेट की गईं हैं। वहीं कुछ गाड़ियों को पुनर्निर्धारण और नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि सिद्धार्थनगर से होकर जाने वाली 75117 गोरखपुर-बढ़नी डेमू मानीराम स्टेशन से चलाई जाएगी। वहीं, 55076 बढ़नी-नकहा जंगल सवारी गाड़ी 20, 22, 23, 24, 27, 28 फरवरी व एक मार्च को मानीराम तक ही संचालित होगी। उन्होंने बताया कि 55075 गोरखपुर-बढ़नी सवारी गाड़ी 19 फरवरी को गोरखपुर से 1 घंटा 35 मिनट विलंब चलेगी। 55040 बढ़नी-नरकटियागंज सवारी गाड़ी 19 फरवरी को बढ़नी से एक घंटा विलंब से चलाई जाएगी। 15081 गोरखपुर-गोमतीनगर एक्सप्रेस 19 फरवरी को गोरखपुर से 15 मिनट विलंब से रवाना होगी जबकि 75107 नकहा जंगल-गोंडा डेमू 20, 22, 23, 24, 27, 28 फरवरी और एक मार्च को नकहा जंगल से एक घंटा 30 मिनट विलंब से चलाई जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें