फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: मुलायम की जयंती पर कंबल-फल बांटे

विज्ञापन
पूर्व सीएम मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस पर वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को कंबल वितरित करते सपा का
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व रक्षा मंत्री एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की जयंती रविवार को मनाई गई। इस अवसर पर उन्हें सेवा और समर्पण की भावना के साथ याद किया गया।
विज्ञापन

सपा नेता रोहित पांडेय ने वृद्धाश्रम और अनाथ आश्रम पहुंचकर बुजुर्गों तथा बच्चों को कंबल व फल वितरित किए। कार्यक्रम की शुरुआत नेताजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। वृद्धाश्रम में बुजुर्गों को ठंड से बचाव के लिए कंबल ओढ़ाए गए। अनाथ आश्रम के बच्चों को गर्म कपड़े और अन्य सामान भी दिए गए। रोहित पांडेय ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने सदैव गरीब व वंचित वर्ग के उत्थान के लिए संघर्ष किया। उनकी जयंती पर असहायों की सेवा करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और स्थानीय समर्थक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें