फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला प्रधान ने जिला पंचायत सदस्य पर छेड़खानी का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला प्रधान ने जिला पंचायत सदस्य पर छेड़खानी का लगाया आरोप
विज्ञापन

- 17 दिसंबर को शराब के नशे में की थी छेड़खानी
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मसिंहवा। क्षेत्र के एक महिला प्रधान ने जिला पंचायत सदस्य पर छेड़खानी का आरोप लगाया है। महिला के पति ने बताया कि जिला पंचायत सदस्य ने शराब के नशे में घर पर आए और पत्नी के साथ छेड़खानी की।
विज्ञापन

आईजीआरएस के माध्यम से महिला प्रधान ने शिकायत किया गया है कि एक जिला पंचायत सदस्य 17 दिसंबर को उनके घर में घुस गए और अश्लील हरकत किए। महिला प्रधान ने आरोप लगाया है कि उसके पति से जिला पंचायत सदस्य ब्लैकमेल करते हुए बार-बार पैसा मांगते रहते हैं और जांच कराए जाने की धमकी भी देते हैं। इस संबंध में आरोपित जिला पंचायत सदस्य ने बताया कि उन्होंने कभी भी शराब नहीं पी है। महिला प्रधान एवं उसके पति द्वारा गांव में हुए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार किया गया है जिसको उजागर करने एवं कार्रवाई कराए जाने के लिए जिलाधिकारी एवं तमाम उच्च अधिकारियों को उनके द्वारा पत्र प्रेषित किया गया है। शिकायती पत्र से विचलित होकर उनके ऊपर यह आरोप लगाया गया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई है प्रकरण की जांच गंभीरता से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें