फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने किया दुष्कर्म, मां ने नवजात की गला दबाकर की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे ने किया दुष्कर्म, मां ने नवजात की गला दबाकर की हत्या
विज्ञापन

- डेढ़ साल से युवक गांव की रहने वाली युवती से बनाता रहा शारीरिक संबंध
- आठ मई की घटना, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
धनघटा/संतकबीरनगर। छह दिन पूर्व लावारिश में मिले नवजात के शव की शिनाख्त शनिवार को खुद थाने पहुंच कर एक युवती ने की। युवती का आरोप है कि गांव के युवक ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। गर्भ ठहर गया तो युवक की मां ने गर्भपात की दवा खिला दी, लेकिन गर्भ ठहर गया। बेटा पैदा होने पर युवक की मां ने नवजात की गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म और उसकी मां के खिलाफ गर्भपात की दवा खिलाने और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

हरिहरपुर चौकी इंचार्ज मनोज पटेल ने बताया कि आठ मई को क्षेत्र के एक गांव के सीवान में खेत में नवजात शिशु का शव मिला था। ग्राम प्रधान की सूचना पर नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था। मामले की जांच की जा रही थी। शनिवार को क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 18 वर्षीय युवती थाने पहुंची और नवजात का शव अपने बेटे का होना बताया। युवती का आरोप है कि गांव के युवक ने उसके साथ डेढ़ साल पहले संबंध बनाया। उसके बाद से लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसे गर्भ ठहर गया। आरोप है कि युवक की मां मेडिकल स्टोर से गर्भपात की दवा खरीदकर लाई और उसे खिला दिया, लेकिन गर्भ ठहर गया। आठ मई को सीवान में बेटे को जन्म दिया। आरोप है कि युवक की मां ने नवजात बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी। इस मामले में आरोपी युवक पर दुष्कर्म और उसकी मां के खिलाफ गर्भपात की दवा खिलाने और गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया गया। जल्द ही आरोपित मां-बेटे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें