संतकबीरनगर जनपद के शूून्य से 24 वर्ष तक के दिव्यांगों लिए आगामी 17,18 एवं 19 नवंबर को करेक्टिव सर्जरी कैंप का आयोजन किया जाएगा, जिसकी तैयारी के लिए परियोजना निदेशक अनिल कुमार पांडेय की अध्यक्षता में विकास सभागार में बैठक हुई।
जिला विकलांग जन विकास अधिकारी विजय कुमार पांडेय ने बताया कि ऐसे लोग जो पोलियो से ग्रसित होकर विकलांग हो गए है और उनको आपरेशन के द्वारा सही किया जा सकता है। इसके लिए कैंप का आयोजन जिला संयुक्त चिकित्सालय पर किया जाएगा। दिल्ली से डॉक्टरों की एक टीम आएगी। इस कैंप के लिए सभी खंड विकास अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों से दिव्यांगों और शिक्षण संस्थाओं में पढ़ने वाले छात्र जो दिव्यांग हैं उन्हें शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा उनको अवगत करा कर इस कैंप के आयोजन में भेजे।
कैंप मेें लगभग 120 रोगियों का करेक्टिव सर्जरी किया जाएगा। जनपद के लगभग 500 से 600 पात्र रोगी आकर अपना परीक्षण करा सकते है जिसमें जो सर्जरी के लिए पात्र होगें उन्हीं की करेक्टिव सर्जरी होगी। शिविर के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है, बैठक मेें मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर एपी श्रीवास्तव, जिला विकास अधिकारी रमेश चंद्रा, जिला कार्यक्रम अधिकारी ए के दूबे, जिला युवा कल्याण अधिकारी विनय चतुर्वेदी, संभागीय परिवहन अधिकारी अंकिता शुक्ला समेत अन्य मौजूद रहे।