भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को खलीलाबाद शुगर मिल चलवाने, मशीनों की मरम्मत शुरू कराने सहित विभिन्न मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने मिल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि मिल का सामान अन्यत्र भेजा जा रहा है। कई सामान भेजे जा चुके हैं। मांग किया कि यहां से गए सामानों को वापस लाया जाए। इसको लेकर कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया।
भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष कृष्ण चंद्र चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता दोपहर में जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन किया।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रमुख सचिव के निर्देश पर आई टीम ने शुगर मिल का निरीक्षण किया। टीम के निरीक्षण का मकसद यह पता करन था कि इस सीजन में खलीलाबाद मिल चलाने के लिए तैयारियां हो रही है या नहीं। उन्होंने कहा कि अभी तक मिल में मरम्मत का कार्य शुरू नहीं कराया गया है।
कई महत्वपूर्ण सामानों को काटकर उठा ले जाने प्रबंधन पर आरोप लगाया और कहा कि यह सेवा योजक आदेश का उल्लंघन है।
ऐसे में जो सामान यहां से ले जाया गया है, उसे प्रशासन वापस लाने के लिए कदम उठाए। उन्होंने चेतावनी दिया कि यदि मिल की मरम्मत शुरू नहीं की गई और सामान वापस नहीं मगाया गया तो भाकियू व मिल मजूदर धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन के बाद भाकियू कार्यकर्ताओं ने डीएम को ज्ञापन दिया।
इस दौरान रमेश चौधरी, वंश बहादुर, रामजीत चौधरी, तौलू प्रसाद, सुभाष चंद्र किसान, मजदूर नेता विश्वनाथ यादव,सुरेंद्र पाल, हरिकेश चौधरी सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।