फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला बाइक जुलूस

Sat, 09 Apr 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
बाइक जुलूस निकाला। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 भारतीय जनता युवा मोर्चा सांथा मंडल के कार्यकर्ताओं ने नव वर्ष पर शनिवार को क्षेत्र में मोटरसाइकिल जुलूस निकाला जो ब्लॉक क्षेत्र के हरैया, बौरब्यास, मुसहरा, मेंहदूपार, राजेडीहा,  निघुरी, सांथा, अठलोहिया होते हुए प्रतापपुर पहुंच कर सभा के रूप में तब्दील हो गया। इस दौरान भारतीय संस्कृति की रक्षा का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जुलूस की अगुवाई युवा मोर्चा के जिला महामंत्री राजन सिहं और नरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने किया। सभा में पूर्व सांसद अष्टभुजा शुक्ला ने कहा कि सपा सरकार में हर वर्ग के लोग परेशान हैं। आम जन की कोई सुनवाई नहीं हो रही हैं। भाजपा नेता मदन नरायन सिंह ने कहा कि सपा सरकार में कानून व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई है। अभी तक मेंहदावल विधान सभा क्षेत्र में किसानों को सूखा राहत का चेक नहीं दिया गया। प्रदेश सरकार सरकार संवेदनहीन हो गयी हैं। जुलूस में बृजनंदन पाठक, अन्नू सिंह, आलोक सिंह, दिवाकर सिंह, शिवा जी शुक्ला, विपिन वर्मा, रामसरन शर्मा आदि शामिल रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें