फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगली सुअर के हमले से महिला घायल

Sat, 09 Apr 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
विज्ञापन
सुअर के हमले से महिला घायल। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
विज्ञापन
 महुली थाना क्षेत्र के करनपुर गांव के सीवान में शनिवार को गेहूं की मढ़ाई करने गई एक महिला पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला को परिजन महुली कसबा स्थित एक चिकित्सक के यहा ले गया प्राथमिक उपचार के उपरांत स्थित गंभीर देख घायल महिला को जिला मुख्यालय पर इलाज के लिए ले जाया गया है।   
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार करनपुर गांव निवासी हंसू की 50 बर्षीया पत्नी खरपत्ती देवी शनिवार की सुबह गांव के सीवान में गेहूं की मड़ाई करने गई थी। इसी दौरान एक जंगली सुअर ने उस पर हमला बोल दिया। महिला के चिल्लाने पर आस पास खेतों में काम कर लोग जब तक महिला को जंगली सुअर के हमले से बचाते तब तक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी।
घायल महिला को लोग महुली कस्बा में इलाज के लिए ले गए। जहा प्राथमिक उपचार के बाद डॉ. ने जिला मुख्यालय पर इलाज के लिए रेफर कर दिया। परिजन महिला को जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी में जुट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें