भाजपा नेता मदन नारायण सिंह और राजेश तिवारी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार को दिए ज्ञापन में कहा है कि पिछले वर्ष में गेहूं के फसल के समय जिला सूखा ग्रस्त घोषित किया गया था।
किंतु केंद्र सरकार के मुआवजा धनराशि देने के बाद भी मेंहदावल तहसील क्षेत्र के किसानों को कोई मुआवजा नहीं दिया गया। मेंहदावल स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों का शोषण किया जा रहा है।
बाहर से दवा के लिए पर्ची लिखी जा रही है। डॉक्टर प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे है। विद्युत विभाग तहसील क्षेत्र में अंधाधुंध बिजली कटौती कर रही है तथा मेंहदावल नगर पंचायत में मानक के विपरीत घटिया निर्माण कार्य किया जा रहा है। कुल नौ सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी को संबोधित भाजपा कार्यकर्ताओं ने नायब तहसीलदार को सौपते हुए कार्यवाई व मांग पूरा करने की बात कही। मांग न पूरा होने पर 15 फरवरी को तहसील परिसर में धरना/ प्रदर्शन की चेतावनी दी ।
इस अवसर पर जानार्दन लाल श्रीवास्तव, दयाराम मिश्र, आशीष त्रिपाठी, भूपेंद्र त्रिपाठी, आशीष सिंह, अरुण सिंह, सोनू शाही, परमात्मा सिंह, गोपाल सिंह, अभिषेक सिंह, दिवाकर सिंह, राहुल सिंह, अतुल सिंह, उदयराज यादव आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।