फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने इंडी गठबंधन का जलाया पुतला

विज्ञापन
ब​खिरा में इंडी गठबंधन का पुतला फूंकते हुए भाजपा कार्यकर्ता ।स्रोत - पार्टी
विज्ञापन
बखिरा। बिहार में कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक व अभद्र टिप्पणी करने के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भंगेश्वरनाथ मंदिर के निकट प्रदर्शन कर इंडी गठबंधन का पुतला जलाया। इस दौरान राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बिहार में कांग्रेस के मंच से प्रधानमंत्री व उनकी मां के खिलाफ अपमानजनक, अभद्र व बेहद ही शर्मनाक भाषा का प्रयोग किया गया। कांग्रेस के इस रवैये से आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया और विपक्ष के नेता राहुल गांधी और इंडी गठबंधन का पुतला जलाया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में राजू गोस्वामी, अरुण सिंह, पप्पू पाठक, राजेश गुप्ता, भीम सिंह, संजय सिंह, राजू गुप्ता, गोविंद गुप्ता आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें