फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का नाम भारतीय झगड़ा पार्टी : संजय सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा का नाम भारतीय झगड़ा पार्टी : संजय सिंह
विज्ञापन

- नुक्कड़ सभा में बोले आप के राज्यसभा सांसद
संवाद न्यूज एजेंसी
सेमरियावां। ब्लॉक के दुधारा, दानोकुइयां व चिउटना चौराहे पर आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह और दिल्ली प्रदेश के ओखला विधायक व दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अमानतुल्लाह खान ने नुक्कड़ सभा की। इसमें राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा का पूरा नाम भारतीय झगड़ा पार्टी है। भाजपा समाज को बांटने, नफरत फ़ैलाने और आपस में झगड़ा कराने का काम करती है।
उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ की भाषा एक मुख्यमंत्री की भाषा नहीं लगती है। गर्मी पैदा कर देंगे, बुलडोजर चलवा देंगे यह एक मुख्यमंत्री की भाषा नहीं हो सकती है। योगी आदित्यनाथ कहते हैं ये चुनाव 80-20 का है। बेरोजगार, किसान, व्यापारी 80 या 20 में आते हैं। अस्सी बीस नहीं, ये चुनाव गरीब बच्चों की फीस का होगा। भाजपा सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार फैलाया है। बहन और बेटियों की सुरक्षा नहीं हैं, युवा बेरोजगार, किसान बदहाल है और व्यापारी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली प्रदेश के ओखला विधायक व दिल्ली वक्फ बोर्ड के चेयरमैन अमानतुल्लाह खान ने कहा कि बसपा भाजपा के साथ जाएगी। सपा भाजपा के जुल्म को रोकने के कुछ नहीं बोली। जनता भाजपा के जुल्म से छुटकारा पाना चाहती है। इस अवसर पर प्रत्याशी सुबोध चंद्र यादव, मुनीरुलहसन चौधरी, रिजवान मुनीर, अदील अहमद, अबूजर चौधरी, इकरामुद्दीन, बाबुद्दीन और इल्ताफुर्रहमान प्रधान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें