सेमरियावां। ब्लॉक सभागार में बुधवार को भाजपा मंडल कार्यकताओं की मासिक बैठक हुई। इस दौरान पार्टी का सांगठनिक ढांचा और मजबूत करने और विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बवाने की रणनीति पर विचार विमर्श किया गया।
जिला मंत्री अनिल पांडेय ने कहा कि पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी में पार्टी को जीत मिली है। इससे कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। इसको बनाए रखने की जरूरत है। इस मौके पर कन्हैया लाल यादव, राम पुरुषोत्तम गुप्ता, रामसागर चौधरी, गोविंद जायसवाल, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद