भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। ‘बाबा साहेब के सम्मान में भाजपा मैदान में’ कार्यक्रम के तहत हुए प्रदर्शन के दौरान भाजपाइयों ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्री मोहम्मद आजम खां ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की है। ऐसे मंत्री को तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।
भाजपा के कार्यकर्ता 11 बजे जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गाजियाबाद में प्रदेश सरकार के मंत्री आजम खां ने बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के बारे में अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इससे न सिर्फ भाजपा के कार्यकर्ता बल्कि दलित समाज के करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचा है। उन्होंने मंत्री के बयान की निंदा करते हुए कहा कि आजम खां को तत्काल मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने की मांग की। प्रदर्शन के बाद राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी को दिया गया।
प्रदर्शन में जगदंबा लाल श्रीवास्तव, गंगा सिंह सैथवार, संतराम वरुण, राधेश्याम, श्यामसुंदर वर्मा, राकेश मिश्र, पीयूष सिंह, दुर्गा पांडेय, आनंद त्रिपाठी, मोहित पांडेय, अम्ब्रीश राय, संदीप पांडेय, सचिन राय, अनिरुद्ध निषाद, राजू राय, श्याम करन सिंह, धनंजय कुमार पांडेय, नरेंद्र राय, ज्ञानेंद्र मिश्र, हेमंत कुमार चतुर्वेदी, राम प्रकाश राय, इंद्राशन, संदीप वर्मा, हैपी राय आदि शामिल रहे।