फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ग्रामीणों के विरोध के बाद कुआनो पुल से बाइक का आवागमन शुरू

विज्ञापन
सिकरीगंज पुल से होकर आते-जाते दो पहिया वाहन
विज्ञापन
धनघटा। कुआनो नदी पर सिकरीगंज के पास बने पुल का मरम्मत कार्य करीब दो महीने से चल रहा है। इससे बड़े वाहनों का आवामन रोक दिया गया है। दो पहिया वाहन एक लेन से होकर आ जा रहे थे, लेकिन मंगलवार को इस पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार को हंगामा किया। अब दो पहिया वाहन के लिए रास्ते को खोल दिया गया है।
विज्ञापन

रामजानकी मार्ग पर बने इस पुल से होकर बिहार तक की यात्रा लोग करते हैं। अधिकतर बड़े वाहन दूरी कम पड़ने के कारण सिकरीगंज से होकर अयोध्या तक आसानी से पहुंच जाते हैं। इधर बीच में रामजानकी मार्ग का चौड़ीकरण कार्य होने और पुल की मरम्मत किए जाने का काम शुरू हुआ, तो पुल की एक लेन बंद कर दी गई।
दूसरी लेन से दो पहिया वाहन आ जा रहे थे। मंगलवार को पुल को पूरी तरह से बंद कर दिया गया। इससे दो पहिया वाहनों का भी आवागमन ठप हो गया। संतकबीरनगर जिले की सीमा बसवारी गांव से सिकरीगंज गोरखपुर के लिए आने जाने वालों को पैदल ही पुल के रास्ते आना जाना पड़ रहा था।
विज्ञापन

क्षेत्र के ओमप्रकाश राय, सूरज राय, जगदीश, रामबचन, दयाशंकर, भीम आदि का कहना है कि इधर करीब 30 गांव के लोगों का गोरखपुर आना-जाना रहता है। आवागमन बंद किए जाने से बृहस्पतिवार की शाम ग्रामीण एकत्रित होकर पुल पर पहुंचे और हंगामा करने लगे। ग्रामीणों के आक्रोश के बाद कार्यदायी संस्था के इंजीनियर डीएन मौके पर पोकलैंड लेकर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाते हुए पुल की एक लेन खुलवा दी। शुक्रवार को इस रास्ते से होकर दो पहिया वाहनों का आवागमन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें