फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम चौपाल : आयुष्मान कार्ड और सम्मान निधि का मुद्दा उठा

Fri, 06 Dec 2024 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पौली ब्लाॅक के नकहा और मकदुमपुर गांव में चौपाल का आयोजन
विज्ञापन

रोसयाबाजार। पौली ब्लाॅक के ग्राम पंचायत नकहा और मकदुमपुर में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। इनमें सबसे अधिक मामले आवास, आयुष्मान कार्ड, सम्मान निधि और पेंशन आदि से संबंधित आए, जिसका निस्तारण किया गया।
11 बजे से पौली ब्लाॅक के नकहा में चौपाल लगी। जिसमें बीडीओ अर्जित प्रकाश ने ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने जीरो पावर्टी और फेमली आईडी पर जोर देने को कहा। चौपाल में आवास, पेंशन, शौचालय, सम्मान निधि सहित आठ मामले आए जिसकी समस्या सुनकर निस्तारण किया गया। एक बजे से ग्राम पंचायत मकदुमपुर में चौपाल लगी। जिसमे कुल 15 लोगों ने अपनी समस्या नोट कराई। जिसमें आवास, पेंशन और नाली निर्माण, जल निकासी के मामले आए। कुछ ग्रामीणों ने गांव में पूर्व में बनाए गए होम पाईप टूट जाने से सड़क पर बह रहे पानी के नाली को ठीक कराने की मांग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एडीओ एजी दयाराम यादव, ग्राम पंचायत अधिकारी बृजेश यादव, रमाकांत, रामभरोस, प्रिंस पाल, सीताराम यादव, भरत सिंह यादव, सूर्य प्रताप यादव, गंगासरन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें