फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: स्काॅर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 21 Jan 2025 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। मंगलवार सुबह धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर बंडा बाजार के पास स्काॅर्पियो की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक खलीलाबाद में किशोर बोर्ड न्यायालय में चतुर्थ श्रेणी पद पर कार्यरत था। वह खलीलाबाद से घर जाने के लिए निकला था। धनघटा क्षेत्र के बभनौली गांव निवासी अजय कुमार (28) पुत्र वंशराज खलीलाबाद में किशोर न्यायालय बोर्ड में चतुर्थ श्रेणी कर्मी के पद पर कार्यरत था। अजय सुबह खलीलाबाद से घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान जब वह बंडा बाजार के करीब पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक को चपेट में ले लिया। इस दौरान बाइक सवार अजय गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हैसर बाजार पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान अजय की मौत हो गई।
विज्ञापन

वहीं स्कार्पियो चालक मौके से गाड़ी लेकर फरार हो गया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। अजय के दो छोटे बच्चे हैं।।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें