फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक के ऊपर बाइक सवारों ने फेंका एसिड        

Mon, 29 May 2017 11:13 PM IST
Sant Kabir Nagar
विज्ञापन
तेजाबी हमला - फोटो : ANI
विज्ञापन
दुधारा क्षेत्र के गंगौली चौराहे पर रविवार की देर शाम एक युवक पर बाइक सवारों ने एसिड फेंक दिया। जिससे युवक गंभीर रूप से झुलस गया। युवक की तहरीर पर दो अज्ञात बाइक सवारों पर केस दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


दुधारा क्षेत्र के रुधौली निवासी गंगा शरण गुप्त के 30 वर्षीय पुत्र बबलू गुप्त ने पुलिस को बताया कि वह रविवार की शाम सात बजे गंगौली चौराहे के पास दाढ़ी बनवाने गए थे। लौटते समय गंगौली चौराहे के कुछ दूर आगे बढ़े ही थे कि पीछे से बाइक पर सवार दो लोग आए और गैलन से उनके ऊपर कुछ फेंक दिया।

बाइक सवारों को वह पहचान नहीं सके। उस समय तो कुछ पता नहीं चला लेकिन थोड़ी दूर गए तो शरीर में जलन होने लगी। कपड़ा उतार कर देखा तो शरीर में कई जगह काले धब्बे पडे़ थे। चेहरे पर भी काला धब्बा पड़ गया है। रात में ही वह बस्ती जिले के एक प्राइवेट अस्पताल में गए और उपचार कराया। 
विज्ञापन


इसमें पता चला कि उनके ऊपर एसिड फेंका गया है। पूरी रात इलाज कराने के बाद सोमवार को पुलिस को अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ तहरीर दी है। एसआई रामभवन यादव ने बताया कि बबलू गुप्त की तहरीर पर बाइक सवार दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।    
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें