अंबेकरनगर जिले के माडर मऊ निवासी राजधारी मौर्य अपने भाई लालचंद मौर्य के साथ धनघटा क्षेत्र के शिवापार गांव आए थे। जहां से रात में बाइक से दोनों भाई वापस घर लौट रहे थे। आगे बताया कि नेतवापुर गांव के समीप वह लोग पहुंचेे थे। उसी दौरान किसी अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। इससे दोनो भाई घायल हो गए। घटना की खबर पर आस-पास के गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायलों को सीएचसी मलौली में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने राजधारी 64 वर्ष को मृत घोषित कर दिया। जबकि लालचंद का इलाज शुरू किया गया। प्रभारी थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र मौर्या ने बताया कि पीड़ित परिजनों को सूचना दी गई तो लोग अस्पताल पहुंच गए। शव को कब्जे में लिया गया। पीड़ित परिजनों की तरफ से तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कार व टेंपो में टक्कर, तीन घायल
बाघनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के बीएमसीटी मार्ग पर स्थित चोहरा गांव के पास शनिवार की सुबह कार व टेंपो की टक्कर हो गई। टेंपो में सवार ड्राइवर, वृद्ध महिला व एक युवती को चोटे आई है। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी सेमरियावां लाया गया। जहां से घायल वृद्धा को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना से टेंपो पलटकर सड़क के किनारे गढ्ढे में गिर गया।
तिनहरी गांव निवासी जलालुद्दीन की 55 वर्षीय पत्नी नबूअत अपने बेटी 24 वर्षीय सहीदुन्निसा के साथ इलाज के लिए बस्ती जा रही थी। सुबह के करीब 9.30 बजे चोहरा गांव के पास सामने से आ रही एक कार से टक्कर हो गई। टक्कर से टैंपो पलटकर किनारे गड्ढे में गिर गया। टेंपो में सवार तिनहरी निवासी महिला नबूअत और उसकी बेटी की समेत भाटपार निवासी टैंपो ड्राइवर विक्रम को चोटें आई। बताया जाता है कि महिला के सिर, बाएं पैर व दाएं हाथ में काफी चोटे आई। सीएचसी सेमरियांवां पर प्राथमिक उपचार के बाद महिला को रेफर कर दिया गया। जबकि अन्य को उपचार के बाद घर भेज दिया गया।