फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं की छात्रा के साथ मनमानी की

Sat, 02 Jan 2016 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
दस वर्षीय पीड़िता खलीलाबाद शहर के एक कान्वेंट स्कूल में कक्षा पांचवीं में पढ़ती है। उसके पिता स्वास्थ्य विभाग में वार्ड ब्वाय और दादा पुलिस विभाग से दरोगा पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं। पीड़ित परिजनों का आरोप था कि शुक्रवार की रात घर के लोग भोजन कर रहे थे।
विज्ञापन

जबकि छात्रा भोजन करके दरवाजे पर टहल रही थी। रात में ही  एक पड़ोसी युवक छात्रा को बहला - फुसला कर अपने घर के अंदर बुला लिया और उसके साथ मनमानी की। कुछ देर तक जब छात्रा घर पर दिखाई नहीं दी तो उसकी तलाश शुरू की। बाद में शक होने पर पड़ोसी युवक का दरवाजा खटखटाया तो वह काफी देर बाद बाहर निकला, लेकिन छात्रा को दूसरे दरवाजे से घर से बाहर निकाल दिया।
छात्रा रोती हुई घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। परिवार के लोगों ने रात में ही 100 नंबर पर घटना की सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली पहुुंची। प्रभारी कोतवाल दिनेश यादव ने बताया कि आरोपी आलोक नामक युवक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कर लिया गया है। बालिका का मेडिकल परीक्षण और बयान कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें