फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की माैत

Thu, 03 Apr 2025 11:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। मेंहदावल के बीएमसीटी मार्ग पर स्थित कौवाठोर गांव के पास एक ट्रक ने एक बाइक सवार को टक्कर मार दिया। जिससे बाइक पर बैठी महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। बाइक सवार को भी हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मेंहदावल थानाक्षेत्र के गगनई बाबू निवासी मनोहर (25) पुत्र गंगाराम निषाद बुधवार की देर रात 9 बजे बाइक से मेंहदावल की तरफ आ रहे थे। उनकी बाइक पर मोहरी देवी (60) पत्नी मल्हर निषाद निवासी गगनई बाबू बैठी हुई थी। अभी वह मेंहदावल के कौवाठोर गांव के पास ही पहुंचे थे कि एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे मोहरी देवी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

मनोहर को भी हल्की चोटें आई हैं। मनोहर का उपचार अस्पताल में कराया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। इस घटना से मृतक के घर में मातम पसरा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक मेंहदावल सतीश कुमार सिंह ने कहा कि ट्रक को कब्जे में लिया गया है। महिला के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें