फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हाईवे पर बेकाबू कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
- खलीलाबाद क्षेत्र के मड़या ओवरब्रिज पर हुआ हादसा, कार में फंसकर सौ मीटर तक घिसटती रही बाइक
विज्ञापन

- कार छोड़कर चालक फरार, पुलिस ने अज्ञात पर दर्ज की प्राथमिकी

संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे मड़या ओवरब्रिज पर मंगलवार की रात बेकाबू कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना के बाद बाइक कार में फंस गई। कार चालक लगभग सौ मीटर तक बाइक को घसीट कर ले गया। इसमें बाइक सवार की मौत हो गई। इस बीच ओवरब्रिज से नीचे उतरकर झाड़ियों के पास कार छोड़कर चालक फरार हो गया। कार पर महराजगंज का नंबर है। इसी दौरान स्कॉर्ट ड्यूटी पर जा रहे मगहर चौकी प्रभारी विनोद यादव दुर्घटना देखकर मौके पर रुके और बचाव कार्य में जुट गए। पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है।
31 मार्च की रात करीब 10.45 बजे मगहर चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव डीसीआर एवं कोतवाली द्वारा बताए गए आदेश पर मत्स्य राज्य मंत्री वीरू निषाद के स्कॉर्ट ड्यूटी पर चौकी मगहर से निकल कर सरैया बाईपास जा रहे थे। मड़या ओवरब्रिज पर गोरखपुर से लखनऊ लेन में एक व्यक्ति को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल पड़ा देखा।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी मौके पर रुके और जनसहयोग से एंबुलेंस बुलाकर घायल को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजवाया। दुर्घटना काफी भीषण थी, मोटरसाइकिल को कार ने तेज गति से टक्कर मारी था एवं मोटरसाइकिल को घसीटते हुए ब्रिज से आगे ले जाकर सड़क के किनारे छोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार घायल की शिनाख्त मोहम्मद राशिदुल खैर (36) पुत्र अब्दुल मन्नान निवासी ग्राम छपिया छितौना थाना दुधारा के रूप में हुई। घटना की जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर विधिक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन


राशिदुल के चचेरे भाई की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई
मार्ग दुर्घटना में हुई मौत के मामले में कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की है। कोतवाल जयप्रकाश दुबे ने बताया कि दुधारा थाना क्षेत्र के छपिया छितौना गांव निवासी करीमुल्लाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके चचेरे भाई राशिदुल खैर 31 मार्च को खलीलाबाद स्थित मैरिज हॉल में शादी समारोह में शामिल होकर बाइक से घर आ रहे थे। देर रात मड़या ब्रिज पर पहुंचते ही पीछे से आ रहे कार चालक ने बाइक में पीछे से टक्कर मार की। इससे राशिदुल खैर को गंभीर चोटें आईं और घायल होने के कारण उनकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।
कोतवाल ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर कार चालक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें