धनघटा। बस्ती- महुली मार्ग पर छितही के सगडवा पुरवा के पास बृहस्पतिवार की शाम को नीलगाय से टकरा जाने से बाइक सवार युवक घायल हो गया। घटना के बाद जुटे लोगों ने घायल को सीएचसी नाथनगर पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बस्ती जनपद के लालगंज क्षेत्र के पसडा गांव निवासी अमरपाल (40) पुत्र घरभरन बाइक से किसी कार्य से महुली की तरफ जा रहे थे। वह छितही के सगडवा पुरवा के पास पहुंचे ही थे। उसी दौरान अचानक सड़क पर नीलगाय के आ जाने से टकरा कर घायल हो गए। जबकि घायल होने से नीलगाय घटनास्थल पर ही काफी देर तक उठ नहीं पाई। घटना के बाद जुटे लोगों ने घायल अमरपाल को एबुलेंस से सीएचसी नाथनगर पहुंचाए,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति नाजुक देखकर डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया।