फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भयमुक्त होकर करें मतदान: डीएम

विज्ञापन
निरीक्षण करते डीएम और एसनपी।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम संदीप कुमार और एसपी सत्यजीत गुप्ता ने बृहस्पतिवार को हैंसर बाजार में पैदल मार्च किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से संवाद किया। लोगों से भयमुक्त वातारण में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

डीएम संदीप कुमार ने कहा कि शांतिपूर्ण माहौल में चुनाव कराए जाने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। आदर्श आचार संहिता का सख्ती के साथ अनुपालन कराया जा रहा है। आम जनता से बातचीत कर भयमुक्त वातावरण में मतदान करने का संदेश दिया। इसके साथ ही चुनाव में गड़बड़ी उत्पन्न करने वाले व शांति व्यवस्था खराब करने वाले अराजक तत्वों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। इस दौरान सीओ बृजेश सिंह, एसओ जयवर्धन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें