फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: डीसीएम की ठोकर से बाइक सवार घायल

Fri, 25 Apr 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। क्षेत्र के नगर पंचायत बेलहर के सरहरी में शुक्रवार की देर शाम एक डीसीएम ने बाइक सवार को ठोकर मार दिया। जिससे बाइक पर सवार दो लोग बुरी तरह से घायल हो गए एंबुलेंस के माध्यम से दोनों घायलों को सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया गया। जहां से डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया उक्त घटना में घायल एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है
विज्ञापन


शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे गंगाराम पुत्र राम कुबेर (22) साथी रवि पुत्र सालिक साहनी (24) निवासी सोनबरसा थाना सहजनवा जिला गोरखपुर के साथ रुधौली की तरफ जा रहे थे। अभी नगर पंचायत के सरहरी के पास ही पहुंचे थे कि सामने से तेज गति से आ रहे डीसीएम ने ठोकर मार दिया जिससे दोनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी मेंहदावल पहुंचाया। जहां से हालत गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया उक्त घटना में रवि की हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें