फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

Mon, 17 Mar 2025 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
अजहर की फाइल फोटो।
विज्ञापन
धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के मुखलिसपुर पुल के निकट सोमवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। मौके पर एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा जिला अस्पताल में जिंदगी और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहा है। पुलिस ने मृतक की जेब में मिले मोबाइल और डीएल के आधार पर परिजनों को सूचना दिया। मामले में मृतक के पिता ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार आंबेडकरनगर जनपद के जहगीरगंज थाना क्षेत्र के नेवारी दुर्जापुर निवासी अजहर (22) पुत्र जलालुद्दीन अपनी बाइक से गांव के ही आफताब (40) पुत्र मोहम्मद मुस्तफा के साथ खलीलाबाद आया हुआ था। सोमवार को बरदहिया बाजार में खरीदारी करके दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।
मुखलिसपुर पुल से पहले पहुंचते ही अज्ञात वाहन बाइक सवार को रौंदते हुए धनघटा की तरफ भाग गया। मौके पर ही अजहर की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाइक पर दूसरा सवार आफताब गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सीएचसी नाथनगर में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर आफताब को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जहां उसका उपचार चल रहा है। सूचना पर एसओ श्याम मोहन, चौकी प्रभारी वीरेंद्र मिश्र पुलिस टीम के साथ पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक अजहर के पिता जलालुद्दीन ने थाने में अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके आधार पर पुलिस केस दर्ज कर घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें