महुली। थाना क्षेत्र के धनघटा-खलीलाबाद मार्ग पर घोरही गांव के निकट बुधवार की देर रात अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आने से एक 22 वर्षीय बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सतहरा निवासी मानस श्रीवास्तव पुत्र बाबूलाल श्रीवास्तव बुधवार की देर रात खलीलाबाद से बाइक से घर लौट रहा था। खलीलाबाद मार्ग पर ग्राम घोरही के पास सामने से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो। सूचना पर पहुंची महुली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गांव और परिजनों में शोक की लहर है।