फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दुधारा थाना क्षेत्र के चाईकला गांव के पास सोमवार को सुबह अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक दुधारा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव का रहने वाला था। जिला अस्पताल की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दुधारा थाना क्षेत्र के बसडीला गांव निवासी नवाज खान 35 वर्ष पुत्र असफाक अहमद घर से सामान लेने के लिए बाइक से थुरंडा चौराहा पर गए हुए थे। वहां से वापस लौटने के दौरान रास्ते में चाई बसडीला मोड के पास किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दिया। घटना के बाद वाहन चालक वहां से अपना वाहन लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोग गंभीर रूप से घायलावस्था में पुलिस को सूचना देने के बाद उन्हें लेकर सीएचसी सेमरियांवा गए। जहां पर चिकित्सक की टीम ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखकर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर की टीम ने जांच के बाद मृत घोषित करके मामले की सूचना मेमो भेजकर कोतवाली पुलिस को दिया। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पंचायतनामा व पोस्टमार्टम की कार्रवाई में जुट गई। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि अस्पताल की सूचना पर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा। आगे की कार्रवाई दुधारा थाने से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें