फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बेलहर। बेलहरकला थाना क्षेत्र के रुधौली-दुर्गजोत मार्ग पर जेसीबी की टक्कर से बाइक सवार अधेड़ की माैत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद चालक जेसीबी को माैके पर छोड़कर फरार हो गया। वहीं घायल का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेंहदावल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार की देर शाम बभनी गांव निवासी सुखदेव (55) अपने तमई (52) के साथ बेलहर खुर्द से बभनी जा रहे थे। रात में साढ़े आठ बजे के करीब दौरान रुधौली की तरफ से आ रहे जेसीबी चालक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए।
मौके पर मौजूद लोग उन्हें सीएचसी मेंहदावल पहुचाया। वहां पर चिकित्सकों ने सुखदेव को मृत घोषित कर दिया। जबकि साथी तमई का इलाज चल रहा है। वहीं पटीदार शव को लेकर घर चले आए। उनका कहना था सुखदेव दोनों बेटे मुंबई रहते हैं, उनके आने पर तहरीर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस ने जेसीबी को कब्जे में ले लिया है। थानाध्यक्ष रजनीश राय ने बताया कि हम लोग पोस्टमार्टम के लिए प्रयास कर रहे हैं। परिवार से बात चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें