- मेंहदावल थाना क्षेत्र के कौलपुर गांव में हुई वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मेंहदावल थाना क्षेत्र के कौलपुर गांव में बाइक से मजदूर को छोड़ने गए एक व्यक्ति को मनबढ़ों ने पीट दिया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर छह आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
एसओ सुरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित वसीम खान निवासी मोहल्ला हर्दीहट्टा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दो मार्च को रात 8:00 बजे के आसपास वह बाइक से मजदूर को छोड़ने कौलपुर गांव गए थे। वहां अकारण ही सौरभ, गोलू, भोला, दीपक, दीपक श्रीवास्तव व कन्हैया गालियां देते हुए मारने-पीटने लगे। शोर सुनकर बचाव में आए अन्य को भी मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी। मारपीट की घटना में सभी को चोटें आई हैं। एसओ ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद