फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत कबीर नगर: बाइक सवार ने पीआरडी जवान को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धनघटा। शुक्रवार को धनघटा तहसील गेट पर ड्यूटी पर तैनात पीआरडी जवान एक बाइक पर सवार होकर तीन लोगों को अंदर जाने से मना किया तो मनबढों ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान जुटी भीड़ तमाशबीन बनी रही, जबकि गेट के सामने थाना भी है।
क्षेत्र के सीयर कला गांव निवासी योगेंद्र भारती का कहना है कि वह पीआरडी के जवान है। धनघटा थाने में कार्यरत हैं। शुक्रवार को दोपहर धनघटा तहसील गेट पर उसकी ड्यूटी लगाई गई थी। उच्चाधिकारियों का आदेश है कि कोई भी व्यक्ति बाइक से तहसील के अंदर न जाने पाए। बाइक को तहसील गेट के बाहर ही खड़ी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीआरडी जवान का कहना है कि उच्चाधिकारियों के आदेश के पालन में वह एक बाइक पर सवार होकर तीन लोग जब तहसील गेट के अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे तो उन्हें रोक दिया। रोके जाने के बाद बाइक सवार लोग आग बबूला होकर बाइक खड़ी कर उसकी पिटाई करने लगे। पीआरडी जवान की पिटाता देखकर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन कोई बचाव में नहीं पहुंचा। पीआरडी जवान की पिटाई करने वाले भाग निकले। पीड़ित ने थाने में पहुंचकर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष जयवर्धन सिंह ने बताया कि पीआरडी जवान की तहरीर पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें