फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: पक्षी विहार के सामने नीलगाय से टकराई बाइक, युवक की मौत

Wed, 16 Apr 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
राजेश मद्धे​शिया की फाइल फोटो
विज्ञापन
बखिरा। जसवल भरवलिया के पास स्थित पक्षी विहार गेट के सामने नीलगाय और बाइक में टक्कर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों एंबुलेंस से मेंहदावल सीएचसी भेजा, वहां उसकी मौत हो गई। बेलहरकला थानाक्षेत्र के करनजोत, लोहरसन निवासी राजेश मद्धेशिया (23) पुत्र चन्द्रभूषण मद्धेशिया बुधवार को अपनी मौसी की बेटी को सहजनवा छोड़कर लौट रहा था। सुबह 10:45 बजे के करीब बखिरा-सहजनवा मार्ग पर जसवल भरवलिया में स्थित बखिरा पक्षी विहार के गेट के सामने नीलगाय से बाइक की टक्कर हो गई।
विज्ञापन

इससे वह बाइक समेत सड़क पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे एंबुलेंस से मेंहदावल सीएचसी भेजा गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें