फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिल्वनखोर में बनेगा नर्सिंग कॉलेज, विधायक ने किया भूमिपूजन

विज्ञापन
बखिरा क्षेत्र के चिल्वनखोर में विधायक राकेश सिंह बघेल ने नर्सिंग कालेज के भूमिपूजन व आधारशिला र? - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
चिल्वनखोर में बनेगा नर्सिंग कॉलेज, विधायक ने किया भूमिपूजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बखिरा। मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल ने सोमवार को क्षेत्र के चिल्वनखोर में नर्सिंग कॉलेज के लिए भूमि पूजन करते हुए आधारशिला रखी। नर्सिंग कॉलेज का निर्माण 1150.32 लाख की लागत से कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश वक्फ विकास निगम लिमिटेड लखनऊ द्वारा कराया जाएगा। इसके साथ ही विधायक ने दो सड़कों का भी शिलान्यास किया।
विज्ञापन

विधायक राकेश बघेल ने कहा कि नर्सिंग कॉलेज से क्षेत्र के विकास का द्वार खुलेगा। बखिरा क्षेत्र के विकास में नर्सिंग ट्रेनिंग कॉलेज महत्वपूर्ण होगा। इस कॉलेज के खुल जाने से क्षेत्र की बेटियों के साथ ही दूरदराज की बेटियां भी लाभान्वित होंगी। इसके निर्माण के लिए आधारशिला रख दी गई है। कार्यदायी संस्था द्वारा प्राथमिकता के आधार पर इसका निर्माण शीघ्रता व गुणवत्ता के साथ पूरा कराया जाएगा। जिससे नर्सों की ट्रेनिंग की प्रक्रिया भी शीघ्र शुरू कराई जा सके। इस अवसर पर विनोद पांडेय, मनीराम यादव, राजेश गुप्ता, अरुण सिंह, दयाशंकर गुप्ता, उदयराज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें