फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 स्वास्थ्य केंद्रों पर 3,025 को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन

विज्ञापन
जिला अस्पताल के कोविड़ सेंटर पर कोविड़ क टीका लगवाते लाभार्थी । संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : KHALILABAD
विज्ञापन
12 स्वास्थ्य केंद्रों पर 3,025 को लगी कोरोनारोधी वैक्सीन
विज्ञापन

- जिला अस्पताल समेत 12 जगहों पर हुआ टीकाकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग समेत 12 स्वास्थ्य इकाइयों पर सोमवार को 3,025 लोगों को कोरोनारोधी टीका लगाया गया। टीकाकरण का कुल लक्ष्य 5,810 था।
विज्ञापन

टीकाकरण के जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एस रहमान ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण के तहत सोमवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में 335 लोगों को टीका लगाया गया। इसके साथ ही सीएचसी खलीलाबाद में 600 के सापेक्ष 373, पीएचसी पौली में 750 के सापेक्ष 309, सीएचसी नाथनगर में 1000 के सापेक्ष 373, सीएचसी सांथा में 600 के सापेक्ष 247, सीएचसी सेमरियावां में 100 के सापेक्ष शून्य, सीएचसी मेंहदावल में 750 के सापेक्ष 360, सीएचसी हैंसर में 400 के सापेक्ष 130, पीएचसी बेलहर कला में 300 के सापेक्ष 60, पीएचसी बघौली में 660 के सापेक्ष 209, हैंसर में 600 के सापेक्ष 463, उप स्वास्थ्य केंद्र मगहर में 50 के सापेक्ष 20 और उप स्वास्थ्य केंद्र कांशीराम में 50 के सापेक्ष 10 लोगों को टीका लगाया गया। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद कर्मियों को आधे घंटे तक आराम कराया गया। टीकाकरण का कार्य जिला अस्पताल के एमसीएच विंग में प्रतिदिन चल रहा है। 45 साल से ऊपर और 59 साल के बीच बीमार लोग तथा 60 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति टीकाकरण करवा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें