भाकियू ने की बैठक, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
नंदौर/मेंहदावल। शनिवार को भाकियू (भानू) गुट के कार्यकर्ताओं ने बेलहरकलां ब्लॉक के तेनूडाड़ मंझारी गांव में बैठक की। बैठक में किसानों की समस्याओं को लेकर चर्चा की गई। इसके बाद किसानों की समस्याओं को दूर करने के लिए एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
मंडल अध्यक्ष डॉ. रामबृक्ष पटेल ने कहा कि किसानों के सामने विभिन्न प्रकार की समस्याएं आती रहती हैं। सिंचाई के लिए बने नहरों के माइनरों तक पानी के नहीं पहुंचने के कारण वह पूरी तरह से निष्प्रयोज्य हो रहे हैं। सरयू नहर के माइनरों में पानी नहीं होने के कारण किसान अपने फसलों की सिंचाई के लिए निजी पंपिंगसेट से करने को हैं। डीजल के कीमतें बेतहाशा बढ़ने के कारण फसलों की उत्पादकता मंहगी हो रही है। ऐसे में सरयू नहर के माइनरों तक पानी पहुंचाने के लिए नहरों की सफाई ठीक से कराने की मांग की। इसी तरह के अन्य कई समस्याओं की मांग को लेकर ज्ञापन दिया।