फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: हृदय को शुद्ध कर ज्ञान प्रदान करती है भागवत कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मसिंहवा। कस्बे में चल रहे विष्णु महायज्ञ में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में रविवार को कथा व्यास निकुंज मंजरी ने कहा कि भागवत कथा आत्मा का परमात्मा से मिलन का दिव्य माध्यम है, जो सांसारिक मोह त्याग कर निष्काम प्रेम और भक्ति सिखाती है। यह सिर्फ कहानियां नहीं, बल्कि कलियुग में श्रीहरि का साक्षात स्वरूप है, जो श्रोता के हृदय को शुद्ध कर ज्ञान प्रदान करती है, आत्मज्ञान जगाती है और जीवन का कल्याण करती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा में भगवान कृष्ण के जीवन और शिक्षाओं के माध्यम से ज्ञान व भक्ति का संचार किया जाता है। कथा सुनने से मन के अंदर व्याप्त काम क्रोध माया व भय समाप्त हो जाता है। कथा के श्रवण से श्रोता को आत्मज्ञान होता है और परमेश्वर के प्रति प्रेम और करुणा की भावना जागृत होती है। यज्ञ में रात्रि के कार्यक्रम में रामलीला मंचन के दौरान कलाकारों ने धनुष यज्ञ का मंचन किया।
इसे देखने के लिए आसपास के तमाम श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान राजेश त्रिपाठी, ओमप्रकाश त्रिपाठी, परमहंस मिश्रा, पुरुषोत्तम पांडेय, तारकेश्वर पांडेय, सुरेश मोदनवाल, संतोष वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें