फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: अहंकार ही नहीं पापों का भी नाश करती है भागवत कथा

Mon, 13 Oct 2025 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
कथा कहते हुए आचार्य बलभद्र जी महाराज । संवाद - फोटो : विजेथुआ महावीरन धाम में कथा कहते स्वामी रामभद्राचार्य महाराज।
विज्ञापन
संतकबीरनगर। अयोध्या धाम से आए कथा वाचक आचार्य बलभद्र जी महाराज ने कहा कि कलयुग में भागवत की कथा सुनने मात्र से हर प्राणी को मोक्ष की प्राप्ति होती है। यही नहीं अहंकार के साथ ही सभी जन्मों के पापों का नाश होता है। जब-जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ता है, तब तब प्रभु अवतार लेते हैं।
विज्ञापन

यह बातें उन्होंने जिला मुख्यालय के सरौली वार्ड में मुख्य यजमान सुन्द्रावती देवी व गयादीन गुप्ता को श्रीमद्भागवत कथा का अमृतपान कराते हुए कही। कथा के दौरान उन्होंने राम जन्म एवं कृष्ण जन्म व बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला।
यह भी बताया कि 24 लाख की योनियों में भटकने के पश्चात मानव शरीर की प्राप्ति होती है। जब-जब अत्याचार और अन्याय बढ़ता है तब तक प्रभु का अवतार होता है।
प्रभु का अवतार अत्याचार को समाप्त करने और धर्म की स्थापना के लिए होता है। जब रावण का अत्याचार बढ़ा तब राम का जन्म हुआ । जब कंस ने सारी मर्यादाएं तोड़ी तो प्रभु श्री कृष्ण का जन्म हुआ।
विज्ञापन

कथावाचक ने कहा कि भागवत कथा एक ऐसी कथा है जिसे ग्रहण करने मात्र से ही मन को शांति मिलती है। भागवत कथा सुनने से अहंकार का नाश होता है। इस दौरान बलभद्र जी ने कई मनमोहक भजन प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।
विज्ञापन

कथा में कृष्ण मुरारी लाल गुप्ता, रामदीन गुप्ता, सुरेश गुप्ता, सुनील, अनुप, अरविन्द, आलोक, अभय, प्रिंस तथा शिवम समेत भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें