हैंसर(संतकबीरनगर)। जेएनयू एकेडमी कौलही हैंसर बाजार में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ। इसमें भगत हाउस 64 मेडल के साथ प्रथम स्थान पर रहा। टैगोर हाउस ने 42 मेडल जीत कर द्वितीय स्थान हासिल किया। रमन हाउस को 36 मेडल के साथ तीसरे स्थान पर संतोष करना पड़ा।
प्रतियोगिता मेें लंबी कूद , ऊंची कूद, दौड़, कब्बडी, खो-खो आदि मुकाबले हुए। भगत हाउस के खिलाड़ी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर 64 मेडल अपने नाम किया। समापन अवसर के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अलगू प्रसाद चौहान ने विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस मौके पर पूर्व विधायक ने कहा कि जिस तरह सुख और दुख आते-जाते रहते हैं, उसी तरह खेल मेें भी हार और जीत लगा रहता है। जीतने वाले को जहां और अच्छा करने का प्रयास करना चाहिए वहीं हारने वाले को आगे की तैयारी करनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खेल में खेल भावना दिखनी चाहिए। खेल के साथ्ा पढ़ाई भी जरूरी है।