फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर मिला वकीलों का आश्वासन

विज्ञापन
एक बार फिर मिला वकीलों का आश्वासन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हैंसर (संतकबीरनगर)। धनघटा तहसील परिसर में ही उप निबंधक कार्यालय लाए जाने की मांग पर अधिवक्ताओं को एक बार फिर आश्वासन मिला है। अधिवक्ताओं ने मंगलवार को सीडीओ को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। बुधवार को एआईजी स्टांप ने तहसील परिसर पहुंचकर अधिवक्ताओं को जल्द ही यहां उपनिबंधक कार्यालय स्थानांतरित करने का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन

 तीन माह से धनघटा तहसील के अधिवक्ता आंदोलित है। भूख हड़ताल करने वाली अधिवक्ता शांता श्रीवास्तव को 27 अक्तूबर को विधायक ने जल्द ही रजिस्ट्री कार्यालय तहसील में लाए जाने का आश्वासन दिया तो उन्होंने अनशन समाप्त कर दिया था, लेकिन जब विधायक का वादा पूरा नहीं हुआ तो अधिवक्ताओं ने फिर आंदोलन शुरू कर दिया। मंगलवार को अधिवक्ताओं ने संपूर्ण समाधान दिवस में सीडीओ को पत्र देकर कहा था कि बुधवार को यदि उप निबंधक कार्यालय तहसील में नहीं लाई गई तो वह बृृहस्पतिवार को रजिस्ट्री कार्यालय का सामान उठा लाएंगे। बुधवार को सहायक आयुक्त स्टांप त्रिवेणी प्रसाद सिंह और रजिस्टार महमूद खान तहसील परिसर पहुंचे। उन्होंने सोमवार को कार्यालय तहसील में लाने का भरोसा दिया। अधिवक्ताओं ने वृहस्पतिवार को होने वाले आंदोलन को स्थागित दिया। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम मौर्य ने बताया कि सोमवार को रजिस्ट्री कार्यालय तहसील परिसर में लाए जाने का आश्वासन उप निबंधक ने दिया है। यदि इस बार आश्वासन को पूरा नहीं किया गया तो आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें