फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आवास के नाम पर वसूली करने वालों से रहें सावधान

Sun, 28 Sep 2025 04:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
धनघटा। नगर पंचायत हैंसर धनघटा कार्यालय में शनिवार को पीएम आवास के लाभार्थियों की बैठक हुई। अधिकारियों ने पात्र लोगों को आवासके नाम पर किसी भी प्रकार के पैसे मांगने वाले ठगों से सावधान रहने की चेतावनी दी है। बताया कि योजना के तहत सीधे 280 लाभार्थी के बैंक खाते में सीधे पैसा भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए नगर अधिशाषी अधिकारी धीरज सिंह ने लाभार्थियों को आगाह किया कि कोई भी व्यक्ति जो आवास सहायता के नाम पर आपसे पैसे मांगे, वह एक ठग है। इस प्रकार आवास के नाम पर धन उगाही करने वालों के खिलाफ सतर्क रहने की जरूरत है।
प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मिलने वाली सहायता धनराशि का उपयोग सिर्फ मकान बनाने के लिए करे। कहा कि छह माह के भीतर आवास पूर्ण करने पर लाभार्थी को दस हजार अतिरिक्त धनराशि खाते में भेजी जाएगी। यही नहीं 60 वर्ष से अधिक उम्र के लाभार्थियों को छह माह के भीतर आवास पूर्ण करने पर 30 हजार रुपये अतिरिक्त प्राप्त होगा। आवास की किश्त लाभार्थी के बैंक खाते में डीबीटी (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के माध्यम से भेजी जाती है। मकान निर्माण मानकों के अनुसार किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें