फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: नवरात्र के पहले दिन से मिलने लगा जीएसटी की घटी दरों का लाभ

Mon, 22 Sep 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जीएसटी की दरों में किए गए बदलाव का लाभ आम उपभोक्ताओं को पहले दिन से ही मिलने लगा है। इसको लेकर उपभोक्ताओं में खुशी का माहौल दे खा जा रहा है।
विज्ञापन

थोक दुकानदारों ने जहां नई जीएसटी दरों पर फुटकर व्यापारियों को सामान देना शुरू कर दिया है, वहीं कंपनी के निर्देश पर फुटकर व्यापारी भी नई दरों पर ही उपभोक्ताओं को सामान दे रहे हैं।
जीएसटी की नई दरों से उपभोक्ता वस्तुओं के मूल्य में काफी कमी आई है। इससे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। वहीं उपभोक्ता भी इसको लेकर जागरूक दिख रहे हैं। वस्त्र के साथ खाने पीने के सामान हों या फिर अन्य उपभोक्ता वस्तुएं। सभी पर लोगों को राहत मिल रही है। कुछ दुकानदारों ने अपने सामानों पर घटी हुई जीएसटी दर के साथ एमआरपी लिखा स्टीकर चिपका दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें