बेलहर। ग्रामीण क्षेत्र के छात्रों को निशुल्क आवासीय शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार के सहयोग से शिव नाडर फाउंडेशन के जरिए संचालित विद्याज्ञान आवासीय स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया के लिए रजिस्ट्रेशन में बेलहर कलां ब्लाॅक जिले में अव्वल रहा। इस ब्लॉक के विद्यालयों के कुल 372 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है।
बीईओ ज्ञान चंद्र मिश्र ने बताया कि इन स्कूलों में सत्र 2024-25 के लिए कक्षा छह में प्रवेश के लिए लिखित परीक्षा तीन दिसंबर 2023 को होगी। विद्याज्ञान परीक्षा में ब्लॉक से सर्वाधिक आवेदन कराए गए हैं। संवाद