फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: बेलहर सीएचसी को मिला भवन, सुविधाओं के अभाव में सन्नाटा

Tue, 03 Dec 2024 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मेंहदावल। बेलहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को अब नया भवन मिल गया है। भवन की इमारत तो बुलंद है, लेकिन इसमें स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव है। इसलिए यहां मरीज नहीं आते हैं और सन्नाटा रहता है।
विज्ञापन

जांच सुविधा मौजूद नहीं होने के कारण लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर की स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पा रही है। जिससे 50 हजार की आबादी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है। वर्तमान समय में भी मेंहदावल या जिला मुख्यालय की दौड़ लगाना मजबूरी बना हुआ है। वर्ष 2014 में बेलहर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने की मंजूरी मिली थी। इस दौरान पंचायत भवन में बेलहर सीएचसी संचालित होता रहा। लगातार भवन निर्माण में देरी से स्थानीय लोगों में नाराजगी रही। कुछ माह पहले भवन निर्माण का कार्य पूरा हुआ। पंचायत भवन से नए भवन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र संचालित होने लगा।

अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के कारण लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्तर की सुविधा नहीं मिल पा रही है, जिससे रोगी परेशान हो रहे हैं। क्षेत्र के संदीप उपाध्याय,राज कुमार, जलालुद्दीन, अमर आदि ने बताया कि सीएचसी में सिर्फ ब्लड जांच तक ही सीमित है। लोगों ने सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें