बखिरा। नगर पंचायत स्थित लेडुआ महुआ में पुरानी रंजिश में पटीदारों के बीच विवाद हो गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। सलमा खातुन पत्नी अब्बुल हसन निवासी नया मुहल्ला और लेडुआ महुआ ने बताया दो दिसंबर को सुबह छह बजे पुरानी रंजिश के विवाद को लेकर उसके पटीदार जमाल अहमद व उसकी बेटियों रोशनजहां, नजमुस्सेहर व शाइस्ता खातून ने उसको गाली गलौज देते हुए मारे-पीटे।वह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है।