फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: आत्महत्या से पहले गांव के युवक से घर भेज दिया था मोबाइल फोन

Fri, 31 Jan 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
मृतक रोहित
विज्ञापन
धनघटा। मुखलिसपुर अंडरपास के पास बुधवार की शाम ट्रेन से कटने वाला रोहित (21) आत्महत्या के ही इरादे से खलीलाबाद आया था। उसने आत्महत्या के पहले गांव के एक युवक को घर देने के जिए अपना मोबाइल फोन दे दिया था।
विज्ञापन

महुली थानाक्षेत्र के ओनविलाई उर्फ ओनिया का निवासी रोहित के परिजनों के अनुसार वह मुंबई में इंसुलेशन का कारीगर था और एक महीने पहले ही घर आया था। बुधवार की शाम की वह मेंहदावल स्थित अपनी मौसी के घर जाने के लिए निकला था। गिठनी चौराहे पर कुछ देर रुकने के बाद रोहित ने अपना मोबाइल फोन एक युवक देकर घर भिजवा दिया। जिसके चलते परिजनों का उससे संपर्क नहीं हो सका। उसकी जेब से मिले कागज में लिखे नंबर पर पुलिस ने फोन कर घटना की जानकारी दी।
वह फोन नंबर गांव के ही एक युवक का था, जो प्रयागराज कुंभ स्नान में गया था। उस युवक के माध्यम से सूचना मिली कि रोहित का शव रेलवे अंडर पास क्रॉसिंग पर मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें