संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के नेतवापुर गांव में रास्ते में बकरी बांधने और चारपाई बिछाकर आवागमन बाधित करने से मना करने पर विवाद हो गया। आरोप है कि विपक्षियों ने महिला के साथ गाली देते हुए मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचीं उसकी दो बेटियों को भी मारकर घायल कर दिया गया। पीड़िता की तहरीर पर धनघटा पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। नेतवापुर निवासी किशनावती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 10 सितंबर की सुबह करीब सात बजे वह भैंस लेकर जा रही थी।
रास्ते में बकरी बांधने और चारपाई बिछाकर रास्ता अवरुद्ध करने से मना करने पर संजय, अभिषेक, राजकली और संध्या ने उसे गाली देना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद सभी ने किशनावती को घसीटते हुए डंडे से पीटा। शोर सुन उसकी बेटियां सोनी व चांदनी बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट कर दी।