फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: भतीजी से छेड़खानी का विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के एक गांव में भतीजी से छेड़खानी का विरोध करने पर मनबढ़ों ने उसके चचेरे भाई और एक ग्रामीण पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

तहरीर के मुताबिक, 16 नवंबर की सुबह करीब छह बजे उनकी 20 वर्षीय भतीजी गांव के एक पुल के पास गई थी। आरोप है कि इसी दौरान मलेन गांव निवासी शोभित यादव ने उसके साथ छेड़खानी की। घर लौटते समय पीड़िता ने रास्ते में मिले अपने चचेरे भाई को पूरी घटना की जानकारी दी।
इसके बाद चाचा अपनी भतीजी को साथ लेकर पुल पहुंचा और आरोपी शोभित से छेड़खानी के बारे में पूछताछ करने लगा। आरोप है कि पूछताछ से नाराज होकर शोभित गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर शोभित के भाई रोहित और मोहित भी मौके पर पहुंच गए। तीनों ने मिलकर चाचा और बीच-बचाव करने पहुंचे गांव के ही एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों और रॉड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस मारपीट में चाचा के सिर में गंभीर चोटें आईं, जबकि ग्रामीण भी बुरी तरह घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। इस संबंध में एसओ दिलीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर आरोपी शोभित, रोहित और मोहित यादव के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें