फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sant Kabir Nagar News: युवक पर धारदार हथियार से हमला, मृत समझकर छोड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
संतकबीरनगर। धनघटा थाना क्षेत्र के हैसर बाजार में पुरानी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने एक युवक को रास्ते में घेरकर लाठी-डंडों और धारदार हथियार से बेरहमी से पीटा। गंभीर रूप से घायल युवक को मरा समझकर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सात नामजद और पांच अज्ञात समेत कुल 12 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हैसर बाजार निवासी मिटू ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 नवंबर की शाम करीब 4:30 बजे वह सोनाड़ी चौराहे से अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह शिव मंदिर पोखरे से थोड़ा आगे पहुंचा, तभी गांव के ही आदित्य, अविनाश उर्फ पप्पू, आदित्य, शिवम, कैलाश, अजय और पांच अन्य अज्ञात लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया। पीड़ित का आरोप है कि सभी आरोपी लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस थे। गालियां देते हुए उन्होंने उसपर कातिलाना हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़ा। आरोपी उसे मरा समझकर धमकी देते हुए मौके से भाग निकले। पीड़ित ने आरोपियों के दबंग किस्म का होने की बात कहते हुए पुलिस से अपनी सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है। इस संबंध में एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें