फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रहें सतर्क : सेहत न बिगाड़ दे मिलावटी तेल

Wed, 29 May 2024 11:40 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- बोलत और डिब्बे पर ब्रांड का लेबल लगा बिक रहा सस्ता तेल
विज्ञापन

- अप्रैल में सरसों के तेल के दो नमूने अधोमानक मिले, 13 हजार रुपया लगा है जुर्माना



संवाद न्यूज एजेंसी

संतकबीरनगर। अगर आप सरसों का तेल खरीद रहे हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि बाजार में कई दाम के सरसों के तेल मिल जाएंगे। धंधेबाज मिलावटी तेल की बोतल, पाउच में पैकिंग करके सस्ते दर पर बाजार में उतारकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। ब्रांडेड कंपनियों के कीमत से भी सस्ते दर पर सरसों का तेल बेचा जा रहा है। अप्रैल में आए वाद के निर्णय में अधोमानक पाए गए सरसों के तेल के दो नमूने पर 13 हजार रुपये और रिफाइंड के नमूने पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। डॉक्टर की माने तो मिलवाटी तेल खाने से हर्ट, लिवर और किडनी प्रभावित होता है।



बाजार में सस्ते दर पर सरसों के तेल की भरमार है। यह तेल कढ़ाही में डालते ही झाग दे रहा है। ठंडा करने पर जम भी जा रहा है। पाम और रिफांइड तेल सस्ता होने के कारण सरसों के तेल में मिलाकर धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। पाम ऑयल से सरसों का तेल गाढ़ा हो जाता है जबकि रिफाइंड को मिलाकर उसे पतला किया जाता है।
विज्ञापन


बाजार में ब्रांडेड कंपनी के सरसों के तेल 128 से 135 रुपया लीटर बिक रहे हैं, जबकि मिल मालिक के मुताबिक सरसों का तेज दो सौ रुपये प्रति लीटर पड़ेगा। बाजारों में कई दाम के सरसों के तेल बेचे जा रहे हैं। जिनमें नकली तेल 100 रुपये से 120 रुपये किलो तक बिक रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक राजस्थान और कानपुर की मंडी से भी मिलावटी तेल बाजार में पहुंच रहा है।

मिलावटी तेल का खेल नया नहीं


मिलावटी तेल का धंधा नया नहीं है। इसका नेटवर्क देश और प्रदेश तक फैला है। पूर्व में शासन के निर्देश पर गोरखपुर समेत पूरे प्रदेश में एक साथ मारे गए छापे में बड़ी मात्रा में मिलावटी सरसों का तेल बरामद हुआ था और मिलावट के धंधेबाजों को जेल जाना पड़ा था ।


तेल के चार नमूने में तीन फेल
खााद्य और औषधि विभाग ने नवंबर 2023 से अप्रैल तक सरसों, रिफाइंड और वनस्पति तेल के चार नमूने लिए। जिनमें से तीन नमूने फेल हो गए। एक नमूना पास हुआ। जांच में रिफाइंड और वनस्पति तेल के सभी नमूने फेल पाए गए जबकि सरसों के तेल का एक नमूना मानक पर सही पाया गया। इस पर एडीएम कोर्ट में वाद चल रहा है।


अधोमानक रिफाइंड तेल पर 25 हजार रुपये जुर्माना लगा
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय जेपी तिवारी ने बताया कि
समय-समय पर तेल की सैंपलिंग की जाती है और जांच के लिए लैब में भेजा जाता है। नवंबर से अप्रैल तक तेल के चार नमूने लिए गए थे। जिसमें सरसों रिफाइंड और वनस्पति तेल शामिल थे। रिफाइंड और वनस्पति तेल के नमूने जांच में अधोमानक पाए गए हैं, जबकि सरसों का तेल मानक पर सही पाया गया है। जिसका वाद दायर कर दिया गया है। पुराने केस में अप्रैल में आए निर्णय में सरसों के तेल के दो नमूने अधोमानक पाए गए थे जिस पर 13 हजार रुपया जुर्माना लगा है, जबकि अधोमानक मिले रिफाइंड तेल पर 25 हजार रुपया जुर्माना लगा है।
विज्ञापन



बाजार में तेल के भाव

सरसों का तेल 135 लीटर
रिफाइंड तेल 115 लीटर
वनस्पति तेल 105 लीटर



खाद्य सामग्री में मिलावट से सेहत को नुकसान होता है। मिलावटी सरसों का तेल खाने से पाचन तंत्र खराब होता है। इसके अलावा हर्ट, लिवर और किडनी को प्रभावित करता है। मिलावटी तेल खाने से शारीरिक ही नहीं मानसिक रोग भी होता है। -डॉ रमाशंकर सिंह,
वरिष्ठ परामर्श चिकित्सक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें